Wednesday, February 25, 2026
More

    हत्याकांड में शामिल 7 माओवादी गिरफ्तार, ग्रामीणों की हत्या का आरोप; 3 ने किया आत्मसमर्पण

    बीजापुर। जिले के उसूर और ईलमिड़ी थाना क्षेत्र से 30 अक्टूबर 2025 को सुरक्षा बलों ने सात माओवादियों को गिरफ्तार किया है। उसूर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार पांच माओवादियों पर पुजारी कांकेर निवासी एक ग्रामीण की हत्या करने का आरोप है। वहीं, ईलमिड़ी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार दो माओवादियों पर आरोप है कि उन्होंने मुजाल कांकेर निवासी एक ग्रामीण की हत्या की थी।

    एक महिला समेत 3 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

    कोंडागांव जिले में 30 अक्टूबर को एक महिला सहित तीन माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वाली महिला माओवादी पर एक लाख रूपये का इनाम घोषित था.

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!