Wednesday, February 25, 2026
More

    राजनांदगांव:क्षेत्रीय प्रशासनिक भवन में विद्युत कर्मियों ने ली राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ…

    राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, राजनांदगाव क्षेत्र के शहर स्थित क्षेत्रीय प्रशासनिक भवन में लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिवस के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ ली गई। इस अवसर पर राजनांदगांव क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक श्री शिरीष सेलट द्वारा विद्युत कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई गई।

    पॉवर कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वंय को समर्पित कर देशवासियों के बीच यह संदेश देकर अपने देश की एकता की भावना लेकर सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यो को आत्मसात कर अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लिया।इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता श्री शंकेश्वर कंवर, श्री के.सी. खोटे, कार्यपालन अभियंता सुश्री गीता ठाकुर, श्री एन. के. साहू, पब्लिसिटी ऑफिसर श्री डी. एस. मंडावी, सहायक अभियंता श्री जी. एन. देवांगन, श्री हेमराज साहू, श्रीमती उषा साहू, श्रीमती शेषकुमारी साहू, श्री एस.के. बक्शी, श्री अमरलाल चौहान, श्री बी0 एस0 टेकाम, श्री पी.आर.साहू सहित प्रशासनिक भवन स्थित समस्त कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित हुए।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!