छत्तीसगढ़ आ रहे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन

राजनांदगांव। राजनांदगांव में ‘उदयाचल मल्टी स्पेशिलिटी आई केयर एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट’ का लोकार्पण 5 नवंबर को होगा। देश के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन इस नेत्र चिकित्सालय का उद्घाटन करेंगे। यह संस्थान आंखों की संपूर्ण जांच और रेटिना उपचार धर्मार्थ दरों पर उपलब्ध कराएगा। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल और प्रभारी मंत्री गजेंद्र यादव सहित महापौर मधुसूदन यादव भी शामिल होंगे। यह राजनांदगांव के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, क्योंकि यह शहर में किसी उपराष्ट्रपति का पहला दौरा होगा। ‘उदयाचल’ संस्था के पद्मश्री डॉ. पुखराज बाफना के प्रयासों से उपराष्ट्रपति ने राजनांदगांव आकर चिकित्सालय का लोकार्पण करने की स्वीकृति दी है। संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र बाफना ने बताया कि एक छोटे शहर के धर्मार्थ अस्पताल के लिए उपराष्ट्रपति की स्वीकृति मिलना महत्वपूर्ण है।

 

 

Hot Topics

Related Articles