Wednesday, February 25, 2026
More

    छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 1 से 5 नवम्बर तक, मशहूर कलाकार कैलाश खेर, भूमि सहित कई स्टार देंगे प्रस्तुति

    रायपुर ।आज छत्तीसगढ़ राज्य का स्थापना दिवस है। इस साल राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर रजत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस दौरान 1 से 5 नवंबर तक आयोजित होने वाले रजत महोत्सव में कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। राज्योत्सव में इस बार प्रदेश के कलाकारों के साथ ही देश के जाने-माने कलाकार हंसराज रघुवंशी, आदित्य नारायण, अंकित तिवारी, कैलाश खेर और भूमि त्रिवेदी अपनी प्रस्तुति देंगे।

    राज्योत्सव के शुभारंभ अवसर पर कल नवा रायपुर में आयोजित मुख्य समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत सुबह ग्यारह बजे ऐश्वर्या पंडित के गायन से होगी। इसके बाद पीसी लाल यादव, आरू साहू, दुष्यंत हरमुख तथा रात आठ बजे हंसराज रघुवंशी की प्रस्तुति होगी।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!