Tuesday, February 24, 2026
More

    थाना डोंगरगांव की सख्त कार्रवाई , दो असामाजिक तत्वों को जेल भेजा गया

    डोंगरगांव।  राजनांदगांव जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना डोंगरगांव पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस ने दो असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय एसडीएम न्यायालय में पेश कर जेल भेजा है।

    पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा, एवं अनुविभागीय अधिकारी (डोंगरगांव) श्री दिलीप सिसोदिया के दिशा-निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्णा पाटले के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

    इसी अभियान के तहत थाना क्षेत्र में शांति भंग करने वाले दो असामाजिक तत्वों

    • विनोद राय पिता युधिष्ठिर नायक, उम्र 30 वर्ष, निवासी बड़गांव, थाना डोंगरगांव।
    • भानुप्रताप सहारे उर्फ बंटी पिता स्व. नंदकुमार सहारे, उम्र 19 वर्ष, निवासी बम्हणीभाठा, थाना डोंगरगांव।

    के विरुद्ध धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत इस्तगासा तैयार कर माननीय एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से दोनों को जेल भेजा गया।

    थाना डोंगरगांव पुलिस द्वारा क्षेत्र में गश्त एवं पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही जारी रखने की चेतावनी दी गई है।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!