नक्सल पर्चा : युद्ध विराम चाहते है, माहौल बिगाड़ रही केंद्र सरकार

रायपुर। छ्त्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य तेलंगाना में स्टेट कमेटी मेंबर और नक्सली लीडर्स ने एक प्रेस नोट जारी किया है। जिसमें उन्होंने अगले 6 महीने तक तेलंगाना में युद्ध विराम करने की बात कही है। तेलगु भाषा में जारी किए गए इस प्रेस नोट में लिखा है कि पिछले 6 महीने तक राज्य में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए सरकार ने साथ दिया है। लेकिन केंद्र सरकार माहौल बिगाड़ रही है। दरअसल, नक्सलियों के तेलंगाना स्टेट कमेटी के प्रवक्ता जगन ने प्रेस नोट जारी किया है। जगह का कहना है कि, अप्रैल, मई और जून 2025 के महीने में तेलंगाना के सभी दल, सामाजिक समूहों और जन संगठनों ने शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने को लेकर बड़े पैमाने पर आंदोलन चलाया था। तेलंगाना राज्य सरकार ने भी जन आकांक्षाओं के अनुरूप अपनी प्रतिक्रिया दी थी। प्रेस नोट में आगे लिखा है कि पिछले मई के महीने में हमने युद्धविराम का ऐलान किया था। इन 6 महीनों में हमने योजनाबद्ध तरीकों को लागू किया। साथ ही यह सुनिश्चित किया कि शांतिपूर्ण माहौल बना रहे। इसलिए अब जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप आने वाले 6 महीनों के लिए युद्ध विराम की घोषणा कर रहे हैं। नक्सल संगठन की ओर से शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने का प्रयास किया जाएगा। जगन का कहना है कि तेलंगाना सरकार से भी अपील है कि वे भी पहले की तरह कार्य करती रहे। नक्सलियों ने कहा कि, केंद्र सरकार तेलंगाना के शांतिपूर्ण माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रही है।

 

 

Hot Topics

Related Articles