Thursday, February 26, 2026
More

    मृत्यु भोज के बाद गांव में फैला डायरिया का प्रकोप, एक की मौत, 50 से अधिक लोग बीमार, मचा हड़कंप

    खैरागढ़। वनांचल ग्राम पंचायत गातापार जंगल के आश्रित ग्राम लिमउटोला, सांकरी और गाड़ाघाट में डायरिया का प्रकोप फैल गया है। अब तक 50 से अधिक लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप लगाकर मरीजों का उपचार और दवा वितरण कर रही है। साथ ही ग्रामीणों को पानी उबालकर पीने, सब्जियों को गर्म पानी से धोने और साफ-सफाई का ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है।

    मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम लिमउटोला निवासी गायत्री देवी, उम्र 55 वर्ष की मृत्यु के बाद हुए नहावन कार्यक्रम व मृत्यु भोज में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए थे। भोज के अगले दिन यानी 31 अक्टूबर से कई लोगों को उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने लगी। बीमार ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पांडादाह और सिविल अस्पताल खैरागढ़ में भर्ती कराया गया, जबकि दो को गंभीर हालत में राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

     

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!