Wednesday, February 25, 2026
More

    रेलकर्मी के बेटे की मौत, बालोद में सड़क हादसा

    बालोद। डौंडी थाना क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. गुदुम गांव के दो नाबालिग दोस्त बिना परिवार को बताए रात करीब 10 बजे बाइक से घूमने निकले थे. रात करीब 2 बजे अवारी नाला गांव के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में 14 वर्षीय एक नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 वर्षीय दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को मरच्यूरी में रखवाया गया. वहीं, घायल किशोर को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया. बताया जा रहा है कि मृतक के पिता रेलवे में कार्यरत हैं और उन्होंने दो महीने पहले ही नई बाइक खरीदी थी. दोनों किशोर उसी बाइक से रात में घूमने निकले थे, लेकिन यह सैर उनके लिए दर्दनाक साबित हुई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!