Wednesday, February 25, 2026
More

    अमित बघेल के खिलाफ एफआईआर रद्द कराने के लिए लामबंद हुआ सर्व छत्तीसगढ़िया समाज

    बिलासपुर । राज्य में छत्तीसगढ़ महतारी अपमान के बाद उत्पन्न हुए वर्तमान हालात को लेकर सर्व छत्तीसगढ़िया समाज का बैठक बिलासपुर के लिंगियाडीह में हुआ और सभी समाज प्रमुखों ने एक स्वर में अमित बघेल के ऊपर हुए एफआईआर को रद्द करने मांग करते हुए इसे द्वेषपूर्ण बताया और FIR कराने वाले समाज को बताया गया कि अपने पैसे के बदौलत राज्य की माहौल को खराब करने की कोशिश न करे ।

    बैठक में अनेक छत्तीसगढ़िया समाज के लोग उपस्थित हुए जिसमें सूर्यवंशी समाज प्रमुख मनीष सेंगर ने बताया कि जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी प्रमुख अमित बघेल ने किसी भी धार्मिक गुरु का अपमान नहीं किया है उन्होंने केवल उदाहरण दिया है कि हमारे धार्मिक भावनाओं के साथ ही बस खिलवाड़ क्यों किया जाता है । बसना में वीर नारायण सिंह का और पेंड्रा में अजीत जोगी मूर्ति को उखाड़ दिया गया , गुरुघासीदास जी का फोटो को टॉयलेट में लगाया गया उक्त प्रकरण में कार्यवाही क्यों नहीं किया गया ? वहीं निषाद समाज प्रमुख गजेंद्र कैवर्ट ने कहा कि शोषित विचारधारा के लोगों द्वारा लगातार छत्तीसगढ़िया समाज का अपमान किया जा रहा है , यदि यह जारी रहा तो हम केवल अपने छत्तीसगढ़िया समाज से समान का लेनदेन करेंगे क्योंकि इन लोग हमसे पैसा कमाकर हम लोग पर ही दबाने का काम कर रहे है । वहीं आदिवासी समाज के प्रदेश युवा अध्यक्ष सुभाष परते ने कहा कि इस मामले को लेकर हम जल्द ही राष्ट्रपति , मुख्यमंत्री, राज्यपाल से मुलाकात करके जानकारी देंगे ।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!