राजनांदगांव। शासकीय प्राथमिक शाला पैरीटोला के प्रधान पाठक जाकेश साहू के द्वारा सोशल मीडिया में एस्मा लगे हुए हड़ताली कर्मचारियों को उकसाने शासन के विरूद्ध टिप्पणी की गई है। उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में मुख्यालय बीईओ कार्यालय डोंगरगढ़ रहेगा। निलंबन अवधि में भत्ते की पात्रता होगी। डीईओ प्रवास सिंह बघेल ने बताया कि पहले भी अपमानजनक टिप्पणी की गई है। चेन ऑफ कमांड की अनदेखी कर सीधे राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को पत्र प्रेषित किया गया। बाद में माफीनामा प्रस्तुत कर आरोपों को स्वीकार करते इस प्रकार की कृत्यों से दूर रहने का आश्वासन दिया गया था। उसे चेतावनी देते हुए परिनिंदा का दंड भी दिया गया था। एस्मा लगे हड़ताली कर्मचारियों के समर्थन में सोशल मीडिया पर टिप्पणियां की गई ।आचरण संहिता का उल्लंघन किया गया।





