Tuesday, February 24, 2026
More

    रायपुर में DGP/IG ने ली सुरक्षा प्रबंध और समन्वय बैठक

    रायपुर। राजधानी रायपुर में आगामी पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक सम्मेलन 2025 के सफल और सुरक्षित आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए आज दिनांक 23.11.2025 को सी-4, सिविल लाइन, रायपुर में एक विशेष सुरक्षा प्रबंध एवं समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अमित कुमार अतिरिका, पुलिस महानिदेशक, रायपुर ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य राजधानी रायपुर में 28 से 30 नवंबर 2025 तक आयोजित होने वाले सम्मेलन के दौरान वीवीआईपी, वीआईपी एवं अन्य अधिकारियों के आगमन, व्यवस्था और सुरक्षा सुनिश्चित करना था। पुलिस महानिदेशक ने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को व्यवस्था बनाए रखने, समन्वय स्थापित करने और सुरक्षा के उच्चतम मानक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, उन्होंने सभी अधिकारियों से सहयोगपूर्ण व्यवहार और टीम वर्क बनाए रखने पर जोर दिया।  बैठक में प्रमुख रूप से शामिल थे शडॉ० आनंद छाबड़ा, पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण, पुमु० रायपुर अकित गर्ग, पुलिस महानिरीक्षक, विआशा, पुलिस मुख्यालय, रायपुर ध्रुव गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय अमरेश मिश्रा, पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर डॉ. संजीय शुक्ला, पुलिस महानिरीक्षक, रेंज बिलासपुर एम. एल. कोटवानी एम. आर. अहिरे, उप पुलिस महानिरीक्षक शंकरलाल बघेल, उप पुलिस महानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. उमेद सिंह सहित समस्त अपर पुलिस अधिकारी (आपूअर) रायपुर, नपुअ, और उपुअ उपस्थित रहे बैठक के दौरान सुरक्षा और समन्वय से संबंधित व्यावहारिक सुझाव भी लिए गए और प्रत्येक अधिकारी को निर्देश दिया गया कि वे इन सुझावों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करें। पुलिस महानिदेशक ने यह भी स्पष्ट किया कि सम्मेलन के दौरान किसी भी प्रकार की सुरक्षा खामी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय निगरानी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। बैठक में यह भी तय किया गया। सभी वीवीआईपी और वीआईपी आगमन स्थल पर विशेष सुरक्षा प्रबंध, फ्लैग मार्च और ड्यूटी चार्ट तैयार किया जाएगा। साथ ही संचार और आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र को मजबूत किया जाएगा ताकि किसी भी स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। पुलिस महानिदेशक ने सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए सभी उपस्थित अधिकारियों और स्टाफ को समन्वय, सतर्कता और अनुशासन बनाए रखने की अपील की। बैठक के समापन पर सभी अधिकारियों ने सुरक्षा निर्देशों का पालन करने और आयोजन को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने का संकल्प लिया।

     

     

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!