कांकेर। कांकेर में सुबह दो कारों में भिड़ंत हुई है। रांग साइड से आ रही कार ने दूसरी को ठोका। इसमें दोनों कार में सवार 7 घायल हुए हैं। इनमें से 4 की हालत गंभीर है। घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। कोतवाली पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए । भारी गाड़ियों की भाटापारा में नो एंट्री, 9 नए सिग्नल लगेंगे प्रदेश का सातवें सबसे बड़े नगर भाटापारा में अब यातायात सुधार की दिशा में अहम कदम उठाए जा रहे हैं। यहां के 9 प्रमुख चौक-चौराहे जैसे सदर बाजार, गोविंद चौक, अस्पताल चौक, तरेगा नाका, महतारी चौक, मंडी तिराहा, बस स्टैड चौक, सुहेला तिराहा और तहसील चौक में ट्रैफिक पोस्ट बनाकर सिग्नल लाइट चालू करने का निर्णय लिया गया है। इससे यातायात व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है।नगर में ट्रैफिक पुलिस बल बढ़ाकर सभी स्थानों पर नियमित तैनाती की जाएगी। सदर बाजार, गोविंद चैक, बस स्टैड और अस्पताल चैक पर महिला पुलिस बल तैनात की जाएगी। नगर में स्कूल-कॉलेज के समय भारी वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए एकलव्य एकेडमी स्कूल और भट्टर साइकिल स्टोर के पास बैरियर लगाए जाएंगे। साथ ही शहर में तीन-चार सवारी बैठाकर दुपहिया वाहन चलाने वालों, स्टंटबाज मोटरसाइकिल चालक, मोडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट चालक और नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू की जाएगी।
.





