Friday, February 27, 2026
More

    DGP-IG कॉन्फ्रेंस का आज अंतिम दिन, पीएम मोदी से सीएम-मंत्री मिलेंगे समय निर्धारित

    रायपुर। IIM नवा रायपुर में 60वें अखिल भारतीय DGP-IG कॉन्फ्रेंस का आज तीसरा और अंतिम दिन है। आज की बैठक सुबह 8 बजे से शुरू होगी। पहले सत्र में उन राज्यों को प्रेजेंटेशन देने का मौका मिलेगा, जो अब तक अपनी रिपोर्ट पेश नहीं कर पाए हैं। उनकी प्रेजेंटेशन के आधार पर प्रमुख बिंदुओं की समीक्षा की जाएगी और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी। दूसरे सत्र में गाइडलाइन तैयार करने की प्रक्रिया पर फोकस रहेगा। सुरक्षा एजेंसियों की जरूरतों, राज्यों के इनपुट और पिछली सिफारिशों को ध्यान में रखते हुए अंतिम गाइडलाइन का ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा। इसी दौरान ‘मॉडल स्टेट’ भी चुना जाएगा, जिसकी बेहतरीन प्रैक्टिस को पूरे देश में लागू किए जाने की तैयारी है। दोनों सत्रों के पूरा होने और गाइडलाइन के अंतिम रूप में आने के बाद कॉन्फ्रेंस के औपचारिक समापन की प्रक्रिया शुरू होगी। कॉन्फ्रेंस के समापन के बाद पीएम मोदी से सीएम विष्णुदेव साय सहित मंत्रिमंडल और संगठन के नेता मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात के बाद पीएम दिल्ली रवाना होंगे।वहीं कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन शनिवार को 13 घंटे मैराथन बैठक हुई। बैठक की कमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संभाली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल समेत देशभर की पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा- रायपुर में DGP/IGP कॉन्फ्रेंस में सिक्योरिटी सिस्टम के अलग-अलग पहलुओं पर चर्चा हुई। यह इस फील्ड में बेस्ट प्रैक्टिस और इनोवेशन साझा करने के लिए एक शानदार फोरम है।

     

     

     

     

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!