राजनांदगांव। जिले में अवैध धान बिक्री की रोकथाम के लिए कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार कोचियों और बिचौलियों पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में अवैध धान बिक्री में पुनरावृत्ति या संलिप्तता पाई गई, तो अपराधिक प्रकरण दर्ज किए जाएंगे। इस कड़ी में राजस्व, खाद्य और मंडी विभाग के संयुक्त दल ने रविवार को जिले के विभिन्न अनुविभागों में कार्रवाई करते हुए कुल 5 प्रकरणों में 6 लाख 68 हजार 360 रुपए मूल्य के 215.60 क्विंटल (539 बोरा) अवैध धान जब्त किया। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान अब तक जिले में कुल 123 प्रकरणों में 4 करोड़ 85 लाख 87 हजार 726 रुपए मूल्य के 15,673.46 क्विंटल (39,184 बोरा) अवैध धान और 7 वाहन जब्त किए जा चुके हैं। रविवार को हुई जब्ती के विवरण के अनुसार: राजनांदगांव अनुविभाग: 3 प्रकरणों में 5 लाख 75 हजार 360 रुपए मूल्य के 185.60 क्विंटल (464 बोरा) अवैध धान जब्त किया गया। डोंगरगांव अनुविभाग: 2 प्रकरणों में 93 हजार रुपए मूल्य के 30 क्विंटल (75 बोरा) धान जब्त किया गया। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 की कुल आंकड़ों के अनुसार: राजनांदगांव अनुविभाग: 49 प्रकरणों में 2 करोड़ 76 लाख 54 हजार 480 रुपए मूल्य के 8920.80 क्विंटल (22,302 बोरा) धान व 2 वाहन जब्त।





