Friday, February 27, 2026
More

    सांसद संतोष पाण्डेय ने सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत डोंगरगांव में अखिल भारतीय फुटबाल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

    डोंगरगांव। सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने आज डोंगरगांव में सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत दक्षिण कौशल फुटबाल संघ द्वारा 17 दिसम्बर से 24 दिसम्बर 2025 तक आयोजित अखिल भारतीय फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने उद्घाटन मैच का विधिवत टॉस कराकर खेल प्रारंभ कराया। सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत अखिल भारतीय फुटबाल प्रतियोगित में विभिन्न राज्यों की टीमों ने हिस्सा लिया है। प्रतियोगिता में महाराष्ट्र 11 अकोला, नागेश 11 कोंडागांव, ब्रम्हविद रायपुर, एमईजी बैगलुरू कर्नाटक, एसटीएफसी जम्मू एण्ड काश्मीर, चक्रधरपुर झारखंड, नर्मदा स्पोर्टिंग जबलपुर, मैसूरम क्लब हैदराबाद तेलंगाना की टीम शामिल है।

    सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर पूरे देश में सांसद खेल महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए खेल आवश्यक है और राष्ट्र व समाज पर व्यापक प्रभाव पड़ता है। प्रधानमंत्री सभी खेलों और खिलाडिय़ों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल में प्रतिनिधित्व करने वाले देश के खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि नशे की गिरफ्त में न जायें, इसके लिए उन्हें खेल गतिविधियों से जोडऩे की जरूरत है।

    इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पंचायत श्रीमती अंजू त्रिपाठी, अध्यक्ष नगर पंचायत एलबी नगर श्री देवेन्द्र साहू, जिला पंचायत सदस्य श्री प्रशांत कोडापे, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती जागृति यदु, श्री भरत वर्मा, श्री दिनेश गांधी, श्री लक्ष्मीनारायण गुप्ता, श्री डिकेश साहू, श्री रामकुमार गुप्ता, सीएमओ श्री विनम्र जेमा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!