Friday, February 27, 2026
More

    दुर्ग: पुलगांव चौक पर दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल जा रही महिला की ट्रक की चपेट में मौत

    दुर्ग।पुलगांव थाना क्षेत्र में आज सुबह सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। महिला केपीएस दुर्ग में काम करती थी। सुबह स्कूल जाने निकली तो सड़क क्रास करते समय ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया वहीं इस मामले में पुलगांव पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार केपीएस स्कूल दुर्ग की कर्मचारी कोल्हियापुरी निवासी उत्तरा देशमुख (50) आज शुक्रवार की सुबह स्कूल जाने के लिए निकली। सुबह सात के करीब पुलगांव चौक पर भारी वाहन ने उसे ठोकर मार दी।हादसे में उत्तरा देशमुख की मौके पर ही मौत हो गई।

    यह हादसा पुलांव चौक पर तब हुआ जब राजनांदगांवकी ओर से आ रहा एक ट्रक बालोद की दिशा में मुड़ रहा था। इसी दौरान ट्रक ने महिला को अपनी चपेट में ले लिया। घटना स्थल पर महिला का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पहुंचकर अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

    पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!