Friday, February 27, 2026
More

    डोंगरगांव: दिनदहाड़े चोरी पर सवाल, 48 घंटे में खुलासा

    पुलिस की तेजी काबिल-ए-तारीफ, लेकिन अपराध रोकथाम पर बड़े सवाल


    डोंगरगांव (दीपक अवस्थी)।डोंगरगांव थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े सूने मकान में हुई चोरी की वारदात ने जहां पुलिस की गश्त और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, वहीं पुलिस ने 48 घंटे के भीतर चोरी का खुलासा कर दो आरोपियों और एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर राहत जरूर दी है। पुलिस ने करीब 4 लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवरात शत-प्रतिशत बरामद करने का दावा किया है।

    पुलिस से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, 03 जनवरी 2026 को विवेकानंद कॉलोनी मटिया निवासी सूर्यदेव मरावी ने थाना डोंगरगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई कि सुबह करीब 10 बजे से शाम 4.45 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने उनके सूने मकान का ताला तोड़कर अलमारी व लॉकर से सोने के हार, मंगलसूत्र, टॉप्स, अंगूठी व लॉकेट चोरी कर लिए।

    मामले में थाना डोंगरगांव में अपराध क्रमांक 06/2026, धारा 305(ए), 331(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

    घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने देर रात घटनास्थल का निरीक्षण किया, आसपास के रहवासियों से पूछताछ की, सीसीटीवी फुटेज, डॉग स्क्वाड और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

    लगातार निगरानी और मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने

    • पूर्णानंद सोनकर (32) निवासी बोधीटोला वार्ड 11,
    • रेश्मा मरकाम (35) निवासी बोधीटोला वार्ड 12

    तथा एक विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से सूने मकानों को निशाना बनाकर चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गए सभी जेवरात, औजार और हथियार जप्त कर लिए हैं।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!