Thursday, February 26, 2026
More

    डोंगरगढ़: 05 वर्षीय बालक के साथ गंभीर लैंगिक अपराध करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    थाना डोंगरगढ़ क्षेत्र का मामला

    डोंगरगढ़। दिनांक 02.01.2026 को शाम लगभग 04:30 बजे, आरोपी समीर सहारे पिता श्याम लाल सहारे, उम्र 21 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक-02, इंदिरा वार्ड, बुधादेव मार्ग, केदराबाड़ी रोड, डोंगरगढ़, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.) द्वारा एक 05 वर्षीय बालक के साथ अनैतिक कृत्य गंभीर चोट पहुंचाई गई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना डोंगरगढ़ में अपराध क्रमांक 01/2026, धारा 115(2) बीएनएस एवं धारा 4, 6 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना के पश्चात आरोपी फरार हो गया था।

    घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा के दिशा निर्देश अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री आशीष कुंजाम के पर्यवेक्षण में आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी एवं विवेचना हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी डोंगरगढ़ निरीक्षक संतोष जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आरोपी का पता तलाश कर आज दिनांक 09/01/2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

    उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार आरोपी समीर सहारे के विरुद्ध थाना बोरतलाब में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 03/2025, धारा 34(2), 36 आबकारी अधिनियम के प्रकरण में माननीय न्यायालय द्वारा दिनांक 16.10.2025 को 01 वर्ष का कठोर कारावास एवं ₹25,000/- अर्थदंड से दंडित किया जा चुका है।

    गिरफ्तार आरोपी का विवरण:

    नाम – समीर सहारे

    पिता का नाम – श्याम लाल सहारे

    उम्र – 21 वर्ष

    पता – वार्ड क्र. 02, इंदिरा वार्ड, बुधादेव मार्ग, केदराबाड़ी रोड, डोंगरगढ़

    थाना – डोंगरगढ़

    जिला – राजनांदगांव (छ.ग.)

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!