डोंगरगांव : फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी कर रहा सहायक शिक्षक हुआ निलंबित

डोंगरगांव/राजनांदगांव : फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी कर रहे  सहायक शिक्षक  विकास लाटा  जो शासकीय प्राथमिक शाला घोरदा विकासखंड डोंगरगांव में सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ है , उसे जिला शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव श्री प्रवास कुमार बघेल द्वारा निलंबित कर दिया गया है।उस पर आरोप है कि फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र के आधार पर वह नौकरी कर रहा है।निलंबन अवधि में उसका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी डोंगरगढ़ किया गया है।

Hot Topics

Related Articles