Tuesday, February 24, 2026
More

    रायपुर पुलिस ब्रेकिंग:–तमिलनाडू त्रिची गिरोह के 06 सदस्य गिरफ्तार,,आरोपी देश भर में घुम – घुम कर एक विशेष तरीके से कार का कांच तोड़कर देते है चोरी की घटनाओं को अंजाम

    * पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर श्री अमरेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की कार्यवाही।*

    * वारदात के उपरांत एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा रायपुर, दुर्ग, डोंगरगढ़, सम्बलपुर, टाटा एवं रांची के रेलवे स्टेशनों में जाकर आरोपियों की, की गई थी पतासाजी।*

    * त्रिची गिरोह को रामजी नगर गिरोह के नाम से भी जाना जाता है, जो मूलतः तिरूच्चिराप्पल्ली तमिलनाडू के है निवासी ।*

    * थाना गंज एवं देवेन्द्र नगर क्षेत्र में कार का कांच तोड़कर चोरी की 02 घटनाओं को दिये है अंजाम।*

    * प्रथम सूचना दर्ज होने के 96 घ्ंाटे के भीतर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा हजारों सी.सी.टी.व्ही. फुटेज, तकनीकी विश्लेषण, अंतर्राज्यीय टीमों से डाटा संग्रहण पश्चात् अंतर्राज्यीय गिरोह के 06 सदस्यों को झारखण्ड (रांची) के धुरवाडैम से किया गया गिरफ्तार, जो रांची में वारदात करने के थे फिराक में।*

    * आरोपी छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उडीसा, राजस्थान एवं दिल्ली में कर चुके है वारदात।*

    * आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप, टैब, नगदी रकम, सोने का सिक्का एवं मोबाईल फोन किया गया है जप्त।*

    * पुलिस टीम को गुमराह करने हेतु आरोपियों द्वारा चोरी के लैपटॉप को फेंका गया था गरियाबंद में, जिसे टीम द्वारा 06 घंटे के भीतर किया गया था बरामद।*

    * आरोपियों द्वारा रूकने हेतु रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मो का किया जाता है उपयोग तथा बिना टिकट किया जाता है रेल यात्रा।*

    * आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 09/26 धारा 305(सी), 3(5) बी.एन.एस. एवं थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 08/26 धारा 303(2), 324 बी.एन.एस. का अपराध है पंजीबद्ध।*

    * इस गिरोह का मूव्हमेंट आंध्र प्रदेश, उडीसा, महाराष्ट्र, मध्य-प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, उत्तर-प्रदेश एवं गुजरात नोटिस किया गया है, इन राज्यों में भी जानकारी भेजनकर इनके द्वारा कारित वारदातों की जानकारी मंगायी जायेगी।*

    * एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, थाना गंज एवं थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई आरोपियों की गिरफ्तारी।*

    प्रार्थी प्रवेश अग्रवाल ने थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने जीजा के साथ दिनांक 12.01.2026 को अपनी कार में शाम लगभग 05.45 बजे गंज क्षेत्रांतर्गत स्थित अपोलो डायग्नोस्टिक गया था तथा कार को अपोलो डायग्नोस्टिक क्लिनिक के सामने रोड किनारे खड़ी कर दोनों क्लिनिक के अंदर चले गये। दोनों शाम करीबन 06.20 बजे क्लिनिक से बाहर निकलकर देखे तो उसके कार के ड्राईवर साईड का पिछला कांच टूटा हुआ था, गाडी के पीछे सीट में रखा ग्रे कलर का लेपटाप बैग एवं ब्लेक कलर का रिलिंग बैग जिसमें लाखों रूपये नगदी रकम, एक एप्पल कंपनी का लेपटाप, एक सैमसंग कंपनी का टेब, एक एक्सटर्नल हार्डडिस्क एवं 05 नग डेबिट एवं क्रेडिट कार्ड रखा था दोनों बैग नहीं था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के कार के ड्राईवर साईड का पिछला कांच को तोड़कर दोनों बैग में रखें उक्त मशरूका को बैग सहित चोरी कर ले गये, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 09/26 धारा 305(सी), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

    इसी प्रकार दिनांक 12.01.26 को अज्ञात आरोपी द्वारा थाना देवेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत महाराजा फुटवेयर के सामने निर्माणधीन माल के किनारे मेन रोड मंे प्रार्थी सुयश चापेड़ा की खड़ी कार के बाये साईड के पीछे दरवाजे का कांच तोड़कर अंदर रखें बैग जिसमें लाखों रूपये नगदी रकम था को बैग सहित चोरी कर ले गया था, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 08/26 धारा 303(2), 324 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

    वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, थाना गंज एवं थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थलों का निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थियों से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। तरीका वारदात के आधार पर घटना को किसी बाहरी गिरोह द्वारा अंजाम देना प्रतीत हो रहा था, जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा बाहरी गिरोह पर फोकस करते हुये कार्य करना प्रारंभ किया गया। अलग-अलग 06 टीमों का गठन किया गया, जिसमें से घटना स्थल के पास से बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजांे का सूक्ष्मता से अवलोकन करने के साथ ही रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैण्ड में आरोपियों की धर पकड़ हेतु टीम को पाबंद किया गया। सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजो कां खंगलाने के दौरान आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त हुये। टीम के सदस्य आरोपियों द्वारा फरार होने हेतु जिन मार्गो व साधनों का उपयोग किया गया था फुटेज के आधार पर फॉलो करना प्रारंभ किया गया। तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से भी अज्ञात आरोपियों को चिन्हांकित कर लोकेट करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान आरोपियों की उपस्थिति झारखण्ड़ में होना पाये जाने से 02 टीम को झारखण्ड़ रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा झारखण्ड़ के रांची पहुंचकर आरोपियों को लोकेट कर 06 आरोपियों को पकड़ा गया, जो रांची में वारदात करने की फिराक मंे थे। आरोपियों को पकड़कर घटनाओं के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा उक्त दोनों घटनाओं को अंजाम देना बताया गया।

    आरोपी देशभर में घुम-घुम कर इसी तरीका वारदात के आधार पर कार का कांच तोड़कर चोरी की दर्जनों घटनाओं को अंजाम दे चुके है। आरोपी घुमते रहते है तथा खड़ी कार जिसके अंदर बैग रखा उसे अपना निशाना बनाते है। आरोपी स्वयं की पहचान छिपाने एवं पुलिस से बचने के उद्देश्य से होटलों में ना रूक कर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म में रूकते है तथा बिना टिकट के रेल में यात्रा करते है।

    आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से *01 लैपटॉप, 01 टैब, नगदी रकम 25,000/- रूपये, 02 नग सोने का सिक्का तथा घटना में प्रयुक्त 02 नग मोबाईल फोन* जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।

    प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपी फरार है, जिनकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के प्रयास किये जा रहे है।

    *गिरफ्तार आरोपी*

    *01. किट्टू पिता स्व. वेल्लू उम्र 55 साल स्थाई पता किराये पर मकान मालिक लोकनाथन पिता रामकृष्णन के यहां म.न. 3/49 गांधीनगर पोस्ट रामजीनगर थाना रामजीनगर, जिला तिरूच्चिराप्पल्ली (त्रिची) तमिलनाडू।*

    *02. ए विनोद कुमार पिता स्व. अलाकिरीसामी उम्र 43 साल स्थाई पता किराये पर माणिक्या आई के यहां पर हरि भास्कर कॉलोनी म.नं 1/278, के कल्लीकुड़ी नॉर्थ, तिरूच्चिराप्पल्ली (त्रिची) तमिलनाडू।*

    *03. बाला मुरूगन पिता बाला मुरुगन के उम्र 43 साल स्थाई पता किराये पर माणिक्या आई के यहां पर हरि भास्कर कॉलोनी म.नं. 1/278, के कल्लीकुड़ी नॉर्थ, तिरूच्चिराप्पल्ली (त्रिची) तमिलनाडू।*

    *04. कुमरेशन डी. पिता धर्मा उम्र 60 साल स्थाई पता किराये पर मुनुस्वामी के यहा ग्राम पुंगानूर म.नं. 3/89 गांधीनगर रामजी नगर तिरूच्चिराप्पल्ली (त्रिची) तमिलनाडू।*

    *05. भास्कर के पिता कदरीवेल उम्र 55 साल निवासी 57 मिल कॉलोनी रामजी नगर तिरूच्चिराप्पल्ली (त्रिची) थाना रामजीनगर तमिलनाडू।*

    *06. रंगन ए पिता अमरनादन उम्र 56 साल निवासी न्यू काटू थाना रामजीनगर तिरूच्चिराप्पल्ली (त्रिची) तमिलनाडू।*

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!