Tuesday, February 24, 2026
More

    ताला लगाकर बेटा गया था बाहर, घर में जिंदा जलने से बुजुर्ग की मौत

    रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टाटीबंद इलाके में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है। एक मकान में भीषण आग लगने से एक बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत हो गई। दरअसल, हादसे के वक्त बुजुर्ग घर में अकेले थे, उनका बेटा घर में ताला लगाकर कुछ सामान लेने बाहर गया हुआ था। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घटना की जांच में जुट गई है।

    जिंदा जलकर बुजुर्ग की मौत

    यह घटना आमानाका थाना क्षेत्र के टाटीबंद की है। यहां एक घर में आग लग गई और इस आग में जिंदा जलकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना के बाद जब तक फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची तब तक बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी। वहीं पुलिस ने उसके शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है।

    मदद की गुहार लगाता रहा बुजुर्ग

    जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह मृतक का बेटा घर में ताला लगाकर सामान लेने गया था, तभी घर में भीषण आग लग गई। आग के लगते ही बुजुर्ग इसकी चपेट में आ गया और 70 प्रतिशत तक झुलसकर मदद की गुहार लगाने लगा। चिख पुकार सुनकर पड़ोसियों ने उसकी मदद की कोशिश की, मगर घर में ताला लगे होने के कारण वह अंदर नहीं जा पाए।

    देरी से पंहुचा फायर ब्रिगेड

    इधर सूचना के लगभग डेढ़ घंटे बाद जब फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची तब तक बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी। फायर ब्रिगेड के लेट होने पर स्थानीय निवासी भी नाराज हो गए और उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अगर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचती तो बुजुर्ग की जान बच सकती थी। फिलहाल पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है।

    रूम हीटर में शॉर्ट सर्किट की आशंका

    शुरुआती जांच में सामने आया है कि घर में आग रूम हीटर में शॉर्ट सर्किट या फिर किसी अन्य कारण से लगी होगी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल शुरु कर दी है।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!