Monday, February 23, 2026
More

    राजनांदगांव: फ्लाईओवर के पास चाकू लहराकर राहगीरों को डरा रहा युवक गिरफ्तार

    राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस ने शहर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 17 जनवरी को पेट्रोलिंग टीम को मुखबिर से सूचना मिली की एक व्यक्ति मोहारा फ्लाईओवर के पास स्कूटी के साथ चाकू रखकर आनेजाने वालो को चाकू दिखाकर डरा-धमका रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने रेड कार्रवाई की।

    मौके पर एक युवक स्कूटी पर बैठकर राहगीरों को चाकू लहराते हुए डराता-धमकाता मिला, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुमीत भारती, पिता विनोद भारती, उम्र 24 वर्ष, निवासी ओड़िया मोहल्ला, लालबाग, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव बताया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 01 नग लोहे का धारदार नुकीला चाकू , 01 स्कूटी (क्रमांक CG-07-LY-3390) एवं 01 नग मोबाइल बरामद कर जप्त किया है।पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मौके पर ही गिरफ्तार कर विवेचना में लिया है।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!