रायपुर (गजेंद्र साहू)।अत्यंत गौरव और हर्ष का विषय है कि छत्तीसगढ़ में निर्मित शॉर्ट फ़िल्म ‘हैप्पी बर्थडे’ ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शॉर्ट फ़िल्म फ़ेस्टिवल्स में कई पुरस्कार एवं सम्मान अर्जित किए हैं।
• नॉमिनेटेड इन – जयपुर इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल 2026
• नॉमिनेटेड इन – 4rth वेस्ट बंगाल शार्ट फ़िल्म फेस्टिवल
• स्पेशल फेस्टिवल मेन्शन – 14th मुंबई शार्ट इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल 2025
• विजेता – आइकॉनिक भारत गौरव पुरस्कार 2025-26
• विजेता (बेस्ट लाइव एक्शन फिल्म )- 5th हिमाचल शार्ट फ़िल्म फेस्टिवल 2025
इस उपलब्धि ने न केवल फ़िल्म की टीम का मान बढ़ाया है, बल्कि छत्तीसगढ़ राज्य का नाम भी राष्ट्रीय और वैश्विक मंच पर रोशन किया है।
इस उपलब्धि की ख़ुशी को साझा करने के उद्देश्य से
मायावनम फिल्म्स शार्ट फ़िल्म ‘हैप्पी बर्थडे’ का एक विशेष प्रीमियर शो आयोजित किया जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आदरणीय राजेश अग्रवाल (पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री छत्तीसगढ़) भी उपस्थित होंगे साथ ही छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता पद्मश्री अनुज शर्मा जी (विधायक – धरसीवां) उपस्थित होंगे।
ये प्रीमियर ख़ास तौर पर रखा गया है, ताकि छत्तीसगढ़ी सिनेमाजगत के लोग और मीडिया बन्धु इस फ़िल्म को छत्तीसगढ़ी बोली भाषा में बड़े पर्दे पर देखने का अनुभव प्राप्त कर सकें।
फ़िल्म में प्रमुख भूमिकाओं में प्रतिभावान कलाकार आकाश सोनी के साथ नये कलाकार हिमांशी मेश्राम, तनु दानी एवं ऋषिराज पाण्डेय नज़र आएंगे। फ़िल्म का लेखन एवं निर्देशन ऋषिराज पाण्डेय द्वारा किया गया है, जिन्होंने राज्य में गायन-संगीत से अपनी पहचान बनाई और मोर संसार जैसे कई सुपर हिट गाने गाए और म्यूज़िक डायरेक्शन का काम किया । इन्होंने इस फ़िल्म में संवेदनशील विषयवस्तु को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया है। जिसमें फिल्म में इन्द्रावती एंटरटेनमेंट का सहयोग रहा।
युवाओं द्वारा बनाई गई इस फ़िल्म में ज़्यादातर कलाकार छत्तीसगढ़ से ही हैं। केवल फीनिशिंग टच के लिए बेहतर तकनीक के लिए बाहर के कलाकारों से काम कराया गया है जैसे
फिल्म की कलर ग्रेडिंग रशिया में कराई गई है, साउंड का कुछ काम मुंबई में कराया गया है।
इस शार्ट फ़िल्म की कहानी सामाजिक संदेश को बड़े ही रोचक और नाटकीय ढंग से प्रस्तुत करती है, चार किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती इस कहानी ने राष्ट्रीय – अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म के जूरी मेंबर्स को कई तरह से प्रभावित किया, तभी विभिन्न फ़िल्म फेस्टिवल्स में इसे विविध उपाधियां मिली है। फ़िल्म को मुख्य रूप से हिंदी भाषा में अंग्रेजी भाषा के सबटाइटल के साथ भेजा गया, जिसे अब छत्तीसगढ़ी बोली भाषा में भी विशेष रूप से डबिंग करवाया गया है।
आगामी 31 जनवरी 2026 को मुंबई में पुनः इस फ़िल्म को एक उपाधि देने के लिए आमंत्रित किया है।
इस फ़िल्म के लिए विशेष सहयोग- श्रीमती सुमन पाण्डेय जी और श्री राजकरण पाण्डेय जी ने दिया है।
फ़िल्म का संवाद लेखन गीतकार रैपर अंकित ने किया है, जो अपने छत्तीसगढ़ी रैपिंग म्यूज़िक के लिए मशहूर है,
स्टूडियो संबंधित बैकग्राउंड म्यूजिक,फोली, डबिंग मिक्सिंग डिपार्टमेंट रायपुर के अन्वेश मलिक ने संभाला है, जो राज्य में म्यूज़िक प्रोडक्शन का काम करते हैं।
डबिंग स्टूडियो – अन्वेश मलिक स्टूडियो रायपुर
छत्तीसगढ़ी डबिंग डारेक्शन- पायल विशाल
सिनेमेटोग्राफी – ईश्वर सी बारिक
एडिटर- मानस कुमार साहू,
कलर- डेनिस गेरासिमोव,
असोसिएट डारेक्टर – रतन कुमार
असिस्टेंट डायरेक्टर – टी के साहू
कैमरा अटैंडेंट – वेदप्रकाश
असोसिएट एडिटर – अमृतांशु मोहापात्रा
मोशन ग्राफिक – इंटैंगलैंड स्टूडियो
एडिशनल एडिटर – रितेश दास
मेकअप- आलिना कुरैशी
कास्ट्यूम – ऋषिराज पाण्डेय
प्रोडक्शन मैनेजर – हेमेन्द्र राजपूत
लाइन प्रोडक्शन मैनेजर ( मैनपुर) – गोलूदास मानिकपुरी
एडिशनल वर्क – दादू देवांगन
लाइट – काजल स्टूडियो
लाइटमैन – रिंकू, करन, भूषण
स्पॉट – नेमन
ट्रांसपोर्टेशन मैनेजमेंट – आशीष
फ़िल्म ‘हैप्पी बर्थडे’ की पूरी टीम की ओर से मीडिया प्रतिनिधियों एवं छत्तीसगढ़ फ़िल्म जगत के लोगों को इस विशेष अवसर पर “झारा-झारा नेवता” है।
मायावनम फिल्म्स सभी आमंत्रित अतिथियों से आग्रह करता है कि वे अपना बहुमूल्य समय निकालकर इस यादगार शाम का हिस्सा बनें और छत्तीसगढ़ी सिनेमा की इस उपलब्धि का साक्षी बनें।
कार्यक्रम विवरण:
दिनांक: 20 जनवरी 2026
समय: शाम 4 बजे
स्थान: कलर्स मॉल, रायपुर
‘मायावनम प्रोडक्शन’





