Friday, February 27, 2026
More

    राजनांदगांव: अवैध शराब पर डोंगरगांव पुलिस की लगातार कार्रवाई, कोचिया गिरफ्तार

    डोंगरगांव | 24 जनवरी 2026 को अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर सख्ती से अंकुश लगाने के उद्देश्य से थाना डोंगरगांव पुलिस की रेड कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने तिलईरवार, टप्पा तुमडीबोड़ क्षेत्र के एक कोचिया को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया है।

    पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र नायक एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में थाना डोंगरगांव क्षेत्र में निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।

    इसी क्रम में दिनांक 23 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कोकपुर में एक व्यक्ति अपने थैले में अधिक मात्रा में शराब रखकर पैदल कोकपुर बस स्टैण्ड की ओर जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना डोंगरगांव पुलिस ने निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर के नेतृत्व में टीम गठित कर ग्राम कोकपुर शराब भट्ठी के पास मेन रोड पुलिया के समीप घेराबंदी की।

    घेराबंदी के दौरान पुलिस ने आरोपी को पकड़कर तलाशी ली, जिसके कब्जे से 50 पौव देशी प्लेन मदिरा (कुल 09 बल्क लीटर) बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 4,000 रुपये है। आरोपी ने अपना नाम सुरज कुमार कोसरे पिता भुषण कोसरे, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम तिलईरवार, पुलिस चौकी तुमडीबोड़, थाना लालबाग बताया।

    बरामद शराब को मौके पर पंचनामा तैयार कर विधिवत जप्त किया गया तथा आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर उसे जेल भेजा गया।

    डोंगरगांव पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, प्रधान आरक्षक 233 संदीप देशमुख एवं आरक्षक हेमंत सूर्यवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!