सच्ची कहानी : भारी बर्फबारी में नहीं छोड़ा साथ! 4 दिन भूखा-प्यासा मालिक के शव की निगरानी करता रहा वफादार पिटबुल डॉगी

हिमाचल प्रदेश के भरमौर के भरमाणी मंदिर के पास जंगल से लापता दो युवकों के शव बरामद कर लिए गए हैं. यहां पर विकसित राणा और पीयूष बर्फबारी में फंस गए और फिर उनकी मौत हो गई. हालांकि, पीयूष का डॉगी चार दिन तक शव के पास रहा. रेस्क्यू टीम ने शव और डॉगी को बरामद किया. बीड़ में भी ऐसा मामला हुआ था.अब कुछ ऐसी ही कहानी हिमाचल प्रदेश से आई है, जहां पर एक 13 साल और 19 साल के युवक की शव चार दिन तक उसका पालतु पिटबुल डॉगी मौजूद रहा और उसे छोड़कर नहीं गया. अब चार दिन बाद नाबालिग लड़के और उसके मामा के बेटे का शव रेस्क्यू टीम को मिला है. यहां पर 23 जनवरी को 5 फीट से अधिक बर्फबारी देखने को मिली है.

दरअसल, मामला हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर का है. यहां पर दो युवक प्रसिद्ध भरमाणी मंदिर  में माथा टेकने के लिए गए थे और फिर जब ये लोग मंदिर के ऊपर की तरफ वीडियो बनाने के लिए गए तो भारी बर्फबारी के बीच लापता हो गए.जानकारी के अनुसार, विकसित राणा (19) और पीयूष (13) नाम के दो लड़कें 23 जनवरी को भरमाणी माता मंदिर के दर्शनों के लिए गए थे. इस दौरान पीयूष का डॉगी भी उनके साथ था. ये दोनों युवक अपने साथ कैंपिंग का सामान भी ले गए. विकसित घरेड़ का रहने वाला था, जबकि उसके मामा का बेटा पीयूष मलकोता का रहने वाला था. आशंका है कि इस दौरान भारी बर्फबारी में युवक वहां फंस गए और फिर उनकी मौत हो गई. हालांकि, पीयूष का डॉगी वहीं पर चार दिन से हिला नहीं और मालिक के शव के पास ही बैठा रहा. सोमवार को किसी तरह जब रेस्क्यू टीमें वहां पहुंची तो हैरान रह गई. कुत्ते को हल्की चोट भी गले में लगी है.

बाद में कुत्ते और पीयूष के शव को हेलीकॉप्टर से भरमौर हेलीपेड लाया गया, जहां से परिजनों को कुत्ते को सौंपा गया. बाद में विकसित का शव भी बरामद कर लिया गया. भरमौर से भाजपा विधायक जनक राज ने बताया कि दोनों युवकों के शव बरामद कर लिए गए हैं. उन्होंने बताया कि एक डॉगी को जिंदा रेस्क्यू किया गया है औऱ उसे परिजनों को सौंपा गया हैगौरतलब है कि इससे पहले, ड्रोन और सेना के दो हेलिकाप्टर की भी मदद ली गई और इन लड़कों की तलाश की गई. रविवार को सेना के दो हेलीकॉप्टर भरमौर पहुंचे थे. लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चला था. अहम बात है कि वीडियो शूट करने की चाहत में दोनों युवकों ने अपनी जान गंवा दी.

बीड़ में भी हुआ था ऐसा मामला

बीते साल फरवरी 2024 में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बीड़ बिलिंग में भी ऐसा ही मामला सामने आया था. यहां पर एक युवक औऱ युवती जंगल में बर्फ में फिसल गए थे और उनकी मौत हो गई थी. दोनों के साथ उनका पालतु कुत्ता भी था, जो दो दिन तक युवक के शव की रक्षा करता था. दोनों के शव बाद में बरामद किए थे और डॉगी को जिंदा बरामद किया गया था.

 

 

 

 

Hot Topics

Related Articles