रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा इकाई ने प्रदेश के 13 जिलों के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। गौरतलब हैं कि, भाजपा में बहुप्रतीक्षित नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन में पदाधिकारियों के नियुक्तियों का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ भाजपा इकाई के प्रदेश प्रमुख किरण सिंहदेव की अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के लिए 9 जिले और अनुसूचित जाति मोर्चा के लिए पांच जिलों में अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। पार्टी ने सोशल मीडिया पर यह लिस्ट जारी की है।





