गांधी जी की पुण्य तिथि पर शराब दुकान खोलने का विरोध

छुरिया ।गांधी जी की पुण्य तिथि पर शराब दुकान खोले जाने का कांग्रेसियों ने जमकर विरोध किया उन्होंने धरना प्रदर्शन कर नाराजगी जतायी । कांग्रेसियों ने शराब भट्ठी के सामने धरना दिया । जानकारी मिलते ही आबकारी तथा पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाईश दी । धरना प्रदर्शन देर रात तक जारी रहा।

30 जनवरी महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर शुष्क दिवस की परंपरा को तोड़कर शराब बिक्री के विरोध में जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष विपिन यादव, पूर्व विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू, जिला महामंत्री चुम्मन साहू, पंकज वाधवा, प्रवक्ता अनीस खान, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धर्मेन्द्र साहू, अमित अग्रवाल, श्रीमती राजकुमारी सिन्हा, श्रीमती सीमा यादव, श्रीमती पुष्पा सिन्हा, प्रकाश शर्मा, एकनाथ सिन्हा, राधे ठाकुर, प्रदीप पटेल, शकील कुरैशी, शराब भट्ठी छुरिया पहुंचकर इसका विरोध जताते हुए शराब भट्ठी बंद करवाकर जमकर नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया । जिसकी खबर मिलते ही आबकारी विभाग के आला अधिकारी एव नायब तहसीलदार हसन सिद्धीकी, छुरिया थाना प्रभारी उमेश पटेल, मौके पर पहुंचे और कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष विपिन यादव एवं पूर्व विधायक श्रीमती छन्नी साहू से वार्तालाप की लेकिन वार्ता विफल रहा । जहां देर रात खबर लिखे जाने तक कांग्रेसियों का धरना प्रदर्शन जारी है ।

Hot Topics

Related Articles