Wednesday, February 4, 2026
More

    स्कूल में बंधक बनाए गए 6 अधिकारी, ग्रामीणों ने बताया कारण

    बलौदाबाजार। पलारी ब्लॉक से प्रशासन को हिला देने वाली एक खबर सामने आई है. ग्राम तमोरी में नए स्कूल भवन की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और कांग्रेस नेताओं ने निरीक्षण करने आए जिला पंचायत और जनपद के 6 अधिकारियों व कर्मचारियों को बंधक बना लिया. हैरानी की बात यह है कि अधिकारियों को उसी जर्जर भवन में कैद किया गया, जिसे प्रशासन ने ‘खतरनाक’ घोषित किया है. जानकारी के अनुसार, जिला पंचायत सदस्य और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि बंजारे के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एसआईआर (SIR) की सुनवाई करने आए दल को घेर लिया. दल में जनपद पंचायत के अधिकारी एमके कुजुर, सहायक अभियंता गुलशन कुमार गायकवाड़, दो शिक्षक और एक रोजगार सहायक शामिल थे. ग्रामीणों ने इन सभी को स्कूल के अंदर कर बाहर से ताला लगा दिया और करीब दो घंटे तक बंधक बनाए रखा. जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) संजय गुहे ने पहले ही निर्देश दिए थे कि स्कूल का वर्तमान भवन बेहद कमजोर और खतरनाक है, इसे कभी भी ध्वस्त किया जा सकता है. ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन भवन तोड़ने का आदेश तो दे देता है, लेकिन बच्चों के बैठने के लिए नए भवन के निर्माण को लेकर कोई ठोस समयसीमा नहीं बताता।

     

     

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!