Tuesday, February 10, 2026
More

    कांकेर में कपल ने किया सरेआम रोमांस, बाइक में बाबू पर लिपटी दिखी सोना

    कांकेर। वैलेंटाइन वीक यानि प्रेमी-प्रेमिकाओं का त्योहार की शुरुआत हो चुकी है। पहले दो दिन कपल्स ने रोज डे और प्रपोज डे मनाया और पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पैंड किया। वहीं, आज चॉकलेट डे मनाया जा रहा है, जिसमें कपल एक दूसरे को चॉकलेट देकर प्यार का इजहार करेंगे। लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कपल बाइक पर रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं। सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक युवक अपनी पल्सर बाइक की टैंक पर गर्लफ्रेंड को बैठाकर रोमांस कर रहा है। आपको जानकर और भी हैरानी होगी कि इस दौरान युवक बाइक चला रहा है और गर्लफ्रेंड उससे लिपटकर बैठी हुई है। वीडियो छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले का है, जो कि बाइक के नंबर प्लेट से स्पष्ट समझ आ रहा है।

     

     

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!