डोंगरगांव। सरस्वती बुक्स एवं साईं नाथ फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 21 फरवरी 2026 को सरस्वती साहित्य सम्मान समारोह 2026 का आयोजन राजधानी रायपुर के विमतारा ऑडिटोरियम में किया जा रहा है। इस समारोह में अलग -अलग क्षेत्र में नव साहित्य लेखकों का सम्मान किया जाना है और इस वर्ष 2026 का सरस्वती साहित्य पत्रकारिता सम्मान अंचल के वरिष्ठ पत्रकार घनश्याम साव को प्रदान किया जा रहा है। पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता में लगातार सक्रिय घनश्याम साव ने अपनी लेखनी से जनहित एवं सामाजिक मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर पत्रकारिता जगत में अपनी एक अलग ही छवि बनाई है। ईमानदार, निर्भीक एवं सच्ची पत्रकारिता के सजग प्रहरी घनश्याम साव का इस सम्मान हेतु चयन एक प्रदेश स्तरीय जूरी के द्वारा किया गया है। घनश्याम साव को इस सम्मान मिलने पर मीडिया साथियों, जनप्रतिनिधियों एवं उनके शुभचिंतकों ने बधाई प्रेषित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस सम्मान की घोषणा होने पर घनश्याम साहू ने कहा है कि यह सम्मान मिलने से जिम्मेदारियां और भी बढ़ जाएगी।





