रायपुर।एमपी में शिक्षकों को दो साल के अंदर शिक्षक पात्रता उत्तीर्ण करना होगा। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है ,अन्यथा 5 वर्ष से अधिक सेवा अवधि वाले शिक्षकों को अनिवार्य सेवानिवृति दे दी जाएगी।इस आदेश के बाद छत्तीसगढ़ के शिक्षकों में तनाव उत्पन्न हो गया है । यहां भी बड़ी संख्या में शिक्षक टेट उत्तीर्ण नहीं है।इसके अलावा पदोन्नति में भी टेट अनिवार्यता का आदेश भी जल्द जारी हो सकता है। ऐसी स्थिति में शिक्षकों को पदोन्नति का भी लाभ नहीं मिल पाएगा। सुप्रीम कोर्ट की गाईड लाइन का पालन करने के लिए सभी राज्य प्रतिबद्ध है। 
एमपी में शिक्षकों को दो साल के अंदर शिक्षक पात्रता उत्तीर्ण करना होगा, छत्तीसगढ़ के शिक्षकों को भी टेंशन!





