रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह शुक्रवार को कोयंबटूर से ऑपरेशन कराने के बाद रायपुर लौट आए। एयरपोर्ट पर भाजपा के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। बताया गया है कि डॉ. सिंह की कुछ दिन पहले सर्जरी हुई थी। चिकित्सकों ने उन्हें फिलहाल आराम करने की सलाह दी है। इसी कारण वे कुछ समय तक विधानसभा के नियमित कामकाज से दूर रह सकते हैं। इधर अवकाश के बाद विधानसभा का सत्र 9 मार्च से शुरू होने जा रहा है। ऐसे में डॉ. रमन सिंह की अनुपस्थिति में सदन की कार्यवाही का संचालन सभापति द्वारा किए जाने की संभावना है। बता दें कि आज सीएम साय उनके निवास पहुंचकर डॉ. रमन सिंह के स्वास्थ्य का हाल जानेंगे।





