होली के अगले दिन स्कूल नहीं खोलने के मामले में शिक्षा विभाग ने की कड़ी कार्रवाई

सूरजपुर। होली के अगले दिन स्कूल नहीं खोलने के मामले में शिक्षा विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। सावांरावां माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक संजय कुमार गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है। बता दें कि इस मामले को न्यूज पोर्टल ने  प्रमुखता से उठाया था, जिस पर संज्ञान लेकर शिक्षा विभाग के संभागीय संयुक्त संचालक ने निलंबन की कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार होली त्योहार के अगले दिन यानि गुरुवार को स्कूल नहीं खुला था। स्कूल पहुंचे बच्चे गेट के बाहर बैठकर पढ़ाई करते हुए नजर आए, जिसका वीडियो सामने आया था।  मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा विभाग ने जांच के बाद प्रधान पाठक संजय कुमार गुप्ता को निलंबित कर दिया है। वहीं इस लापरवाही को लेकर संबंधित संकुल समन्वयक और अन्य शिक्षकों को भी नोटिस जारी किया गया है।

शिक्षा विभाग का कहना है कि बच्चों की पढ़ाई से किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न हो, इसके लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं

Hot Topics

Related Articles