डोंगरगांव: अवैध खनन पर हुई कार्रवाई, अर्जुनी, रातापायली में दबिश, 3 ट्रैक्टर जब्त

राजनांदगांव/डोंगरगांव । क्षेत्र में लंबे समय से जारी रेत, मुरुम और गिट्टी के अवैध खनन को लेकर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे हैं। रविवार को राजस्व विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टर जब्त किए, लेकिन यह कार्रवाई केवल एक-दो स्थानों तक सीमित रहने से लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। राजस्व विभाग की टीम ने तहसीलदार कमल किशोर साहू के नेतृत्व में ग्राम अर्जुनी और रातापायली में दबिश देकर अवैध रेत परिवहन में लगे तीन ट्रैक्टरों को जब्त किया।राजस्व विभाग की टीम ने ग्राम रातापायली में कार्रवाई करते हुए अवैध रेत परिवहन में लगे तीन ट्रैक्टर जब्त किए। जब्त वाहनों में सीजी 24 पी 3648 और सीजी 24 4024 (वाहन मालिक- संत राम पांडे) को अर्जुनी से तथा सीजी 08 एसी 8218 (वाहन मालिक गोवर्धन सिन्हा) को रातापायली से पकड़ा गया। कार्रवाई के बाद तीनों ट्रैक्टरों को डोंगरगांव पुलिस थाने के सुपुर्द कर दिया गया कार्रवाई में नायब तहसीलदार चिराग रामटेके, आरआई भारत सिंह शिवना, पटवारी अजय राणा, बाबूलाल और योगेश सहारे भी मौजूद रहे।जब्त किए गए वाहनों को डोंगरगांव पुलिस थाने के सुपुर्द कर दिया है। हालांकि क्षेत्र के लोगों का कहना है कि जब पूरे क्षेत्र में कई जगहों पर अवैध खनन और परिवहन हो रहा है, तो केवल एक स्थान पर कार्रवाई करना प्रशासन की गंभीरता पर सवाल खड़े करता है। यदि प्रशासन लगातार और व्यापक स्तर पर कार्रवाई करे तो अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है। क्षेत्र के कई स्थानों पर खुलेआम अवैध खनन और परिवहन जारी होने के बावजूद प्रशासन द्वारा सीमित कार्रवाई किए जाने से सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के अनुसार डोंगरगांव क्षेत्र के कई गांवों और नदी घाटों में लंबे समय से रेत, मुरुम और गिट्टी का अवैध उत्खनन और परिवहन धड़ल्ले से जारी है।

Hot Topics

Related Articles