दल्लीराजहरा/चिखलाकसा( हितेश कुमार) :- नगर पंचायत चिखलाकसा वार्ड क्रमांक 10 इंदिरा कालोनी चैत्र नवरात्रि एवं हिंदी नववर्ष 2083 के पावन अवसर पर एक अद्भुत एकता, श्रद्धा और उत्साह का परिचय दिया। वही विशेष कार्यक्रम में भक्ति, संस्कृति और देशप्रेम का सुंदर संगम देखने को मिला।
भाजपा नेता गोविन्द शर्मा ने कहा कि नगर पंचायत चिखलाकसा वार्ड 10 में भारत माता आरती में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। साथ ही माता रानी की आराधना, हनुमान जी की पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन के साथ वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। हर चेहरे पर खुशी, हर दिल में आस्था और हर जुबान पर “जय माता दी” और “भारत माता की जय” के स्वर गूंज उठे।
शिल्पी राय ने कहा कि इस पावन अवसर पर सभी नागरिकों ने एक साथ मिलकर भारत माता एवं समस्त देवी-देवताओं के आशीर्वाद की कामना की। यह सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, हमारी एकता और हमारे संस्कारों का जीवंत उदाहरण बन गया।
नगर पंचायत चिखलाकसा वार्ड नंबर 10 की पार्षद सुनीता गुप्ता ने बताया कि भारत माता की आरती एक उत्साह के साथ मनाया गया। व वार्डवासियों ने बड़े ही उत्साह के साथ शामिल हुए। उन्होंने न केवल अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, बल्कि जनता के साथ मिलकर इस खुशी को साझा किया और सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उनका यह सहभाग यह दर्शाता है कि जनप्रतिनिधि और जनता मिलकर ही एक मजबूत और समृद्ध समाज का निर्माण करते हैं।
भाजपा नेता गोविन्द शर्मा ने बताया कि यह आयोजन हमें यह प्रेरणा देता है कि जब हम सब एक साथ आते हैं, तो हर पर्व और भी खास बन जाता है। एकता, भाईचारा और आस्था ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। आइए, इस नववर्ष पर हम सभी यह संकल्प लें कि हम अपने समाज को और अधिक सशक्त, समृद्ध और सकारात्मक बनाएंगे, और इसी तरह मिल-जुलकर हर खुशी को साझा करते रहेंगे।





