हरीश राणा की इच्छामृत्यु की प्रक्रिया एम्स में जारी…

नई दिल्ली।हरीश राणा की इच्छामृत्यु की प्रक्रिया एम्स में पूरी की जा रही है। उनका लाइफ सपोर्ट सिस्टम जैसे फीडिंग ट्यूब और वेंटिलेटर हटा दिया गया है। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, 13 साल से कोमा जैसी स्थिति में रह रहे हरीश राणा को अब नॉर्मल बेड पर कर दिया गया है। फिलहाल हरीश राणा की हालत स्थिर है। सुप्रीम कोर्ट से इच्छाम़त्यु की मंजूरी के बाद हरीश राणा एम्स का मेडिकल बोर्ड उनकी हर कंडीशन पर नजर रखे हुए है। भले ही हरीश राणा की फीडिंग ट्यूब हटा दी गइई है, मगर डॉक्टर अभी भी उन्हें ब्रेन सूदिंग दवाएं दे रहे हैं।

हरीश राणा के माता-पिता की हो रही काउंसिलिंग

हेल्थ एंड मी समेत कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गाजियाबाद के हरीश राणा के माता-पिता और भाइयों की रोजाना काउंसिलिंग की जा रही है। ये सभी लोग भी एम्स में ही हैं।

एम्स की एनस्थीशिया और पैलिएटिव मेडिसिन डिपार्टमेंट की हेड डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई वाली टीम हरीश राणा की पैसिव इच्छामृत्यु की प्रक्रिया को अंजाम दे रही है।

 

Hot Topics

Related Articles