थाना गैदाटोला पुलिस की असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही

◾शांति भंग करने वाले 01 असामाजिक तत्व के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर भेजा गया जेल


गेंदाटोला।।श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मंजुलता बाज के पर्यवेक्षण में क्षेत्र मे शांति व्यवस्था बनाये रखने सतत अभियान चलाया जा रहा है । इसी तारतम्य मे आज दिनांक 26/03/2026 को अनावेदक बिरेन्‍द्र साहू पिता रेवाराम साहू, उम्र- 35 साल पता- ग्राम बेलरगोंदी , थाना गैंदाटोला , जिला राजनांदगांव , छ0ग0 के द्वारा आवेदक अहिल्‍या साहू के द्वारा किये गये शिकायत रिपोर्ट को वापस लेने व रिपोर्ट वापस नही लेने के बात को लेकर मौके पर ही वाद विवाद मारपीट करने पर उतारू हो जाने से शांती भंग करने एवं संज्ञेय अपराध घटित होने की आशंका पर धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर पृथक से धारा 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही कर इस्तगासा तैयार कर माननीय न्यायालय कार्यपालिक मजिस्‍ट्रेट छुर‍िया , जिला राजनांदगांव पेश कर जेल भेजा गया ।

 

 

Hot Topics

Related Articles