पीएम मोदी से मिले मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

रायपुर। पीएम मोदी से मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मिले। मंत्री ने X पोस्ट में बताया कि आज दिल्ली संसद भवन में प्रधानमंत्री मोदी से सौजन्य भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर बिटिया के विवाह समारोह में शामिल होने हेतु उनसे आग्रह किया तथा उनका स्नेहिल आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रधानमंत्री का सरल, सहज और आत्मीय व्यक्तित्व हर किसी को प्रभावित करता है। उनका अनुशासित जीवन, राष्ट्र के प्रति समर्पण और प्रत्येक व्यक्ति के प्रति सम्मानभाव वास्तव में प्रेरणादायक है। उनसे मिलकर एक बार फिर यह अनुभूति हुई कि मजबूत नेतृत्व के साथ विनम्रता का यह अद्भुत संगम ही उन्हें करोड़ों भारतीयों के दिलों में विशेष स्थान दिलाता है।

 

 

Hot Topics

Related Articles