प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम योगी की मौजूदगी में एशिया के सबसे बड़े नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में डिजिटल प्रोसेस, ओपन-एयर कोर्टयार्ड की सुविधा मिलेगी. लोकल फूड और ग्रीन टेक्नोलॉजी जैसी सहूलियतें और सुविधा, आराम, संस्कृति का भी संगम देखने मिलेगा. एयरपोर्ट डिजिटल टेक्नोलॉजी पर आधारित होगा. जिसमें यूपी समेत भारत की सांस्कृतिक विरासत दिखेगी. एयरपोर्ट के उद्घाटन पर सीएम योगी ने यूपी वासियों को बधाई दी है.
सीएम ने लिखा कि ‘नया उत्तर प्रदेश’ आज प्रगति की एक नई उड़ान भरते हुए उद्घोष कर रहा है कि जब संकल्प मजबूत हो, साहस अडिग हो और आत्मविश्वास अटल हो तो कोई भी लक्ष्य दूर नहीं रह सकता है और जेवर का यह एयरपोर्ट उसी संकल्प की सिद्धि की परिणति है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर-कमलों से आज नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर के प्रथम चरण का उद्घाटन हुआ।





