राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ का दो दिवसीय 62 वां वार्षिक महाधिवेशन डोंगरगांव में ऐतिहासिक एवं गरिमामय रूप से संपन्न हुआ

डोंगरगांव ।राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ का दो दिवसीय 62 वां वार्षिक महाधिवेशन राजनांदगांव जोन क्रमांक 5 के उप समिति डोंगरगांव में ऐतिहासिक रूप से, अति उल्लासपूर्वक, गरिमामय रूप से संपन्न हुआ।कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु राजनांदगांव जोन के सभी 7 उप समिति के पदाधिकारी की आपसी सहयोग तथा उप समिति डोंगरगांव के समस्त पदाधिकारी, कार्यक्रम के संयोजक ठाकुर पवन सिंह , सहसंयोजक श्रीमती राखी मिथिलेश ठाकुर , श्रीमती निशा प्रशांत ठाकुर , उप समिति डोंगरगांव जोन प्रभारी एवं महासभा कोषाध्यक्ष नीरज सिंह क्षत्रिय , डोंगरगांव अधिवेशन स्थल क्षेत्र की पार्षद श्रीमती पद्मिनी ठाकुर , प्रवेश सिंह जी, अमर सिंह ज, विनोद सिंह , बनाफर , महिला मंडल की टीम, युवा मंडल की टीम एवं कार्यक्रम को सफल बनाने महासभा की ओर से आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया है महासभा के मिडिया प्रमुख आदर्श सिहं ने बताया महाधिवेशन के कार्यक्रम के पहले दिन सुबह 12:00 के साथ ज्योति कलश की स्थापना पूजा अर्चना साथ ही महिला मंडल का परिचय सम्मेलन करियर काउंसलिंग एवं महिला मंडल द्वारा अपने विचार समाज के रूप में रखा गया महासभा के पदाधिकारी का सम्मान डोंगरगांव उपसमिति के द्वारा शानदार शोभायात्रा निकाली गई, वार्षिक पत्रिका शौर्य का विमोचन, उत्कृष्ट उप समिति का पुरस्कार थानखमरिया एवं धमधा को दिया गया दूसरे दिवस समाज के दो जोड़ों का आदर्श सामूहिक विवाह सम्पन्न हुआ साथ ही दोनों दिवस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर रखा गया था समाज के छात्राओं द्वारा रंगोली, मेहंदी, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया दूसरे दिवस खुला मंच में अपने-अपने विचार का आदान प्रदान किया गया उसके पहले वार्षिक प्रतिवेदन महासचिव कोषाध्यक्ष का प्रस्तुतिकरन कर अनुमोदन किया गया, महासभा केंद्रीय कार्यालय हेतु भूमि क्रय के लिए समाज के प्रमुख सहयोग कर्ताओ सदस्यों द्वारा राशि की घोषणा की गई, 12वीं बोर्ड परीक्षा में प्रथम आने वाले को पुरस्कार प्रदान किया, विभिन्न क्षेत्रों में चयनित, जनप्रतिनिधि एवं राज्यपाल पुरस्कार सम्मानित तथा प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया । आयोजकगण द्वारा बढ़िया भोजन की व्यवस्था, उपवास वालों के लिए फलाहार की व्यवस्था, बहुत बड़ी मंच, पूर्व केंद्रीय पदाधिकारी हेतु अलग से स्टेज, महासभा मंच में बीच-बीच में पानी एवं छाछ, लस्सी की व्यवस्था सराहनीय रही । वहीं दूर से आए एवं महिलाओं के रुकने के लिए भवन की व्यवस्था किया गया था युवक – युवती परिचय सम्मेलन, युवाओं को रोजगार प्रदान हेतु कैरियर काउंसलिंग एवं विवाह संबंध विच्छेद होने पर काउंसलिंग, महिला मंडल द्वारा समाज हित एवं विकास के लिए प्राप्त सुझाव दिए गए । इस वर्ष नए कलेवर, नए बैकग्राउंड में शोर्य पत्रिका का प्रकाशन साहित्य परिषद के टीम द्वारा किया गया सांस्कृतिक परिषद द्वारा रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का बहुत ही बढ़िया आयोजन, शौर्य प्रशिक्षण कला द्वारा बहुत ही बढ़िया युवक-युवतियों का तलवारबाजी चालन किया गया विशेष सहयोग मीडिया के आदर्श सिंह, रोहिताश सिंह भुवाल, लोकेंद्र भुवाल, पीतांबर सिंह द्वारा महाअधिवेशन के प्रचार प्रसार सभी की संयुक्त मेहनत एवं प्रयास से कार्यक्रम सफ़लता पूर्वक संपन्न हुआ बतादे महाअधिवेशन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री एवं राजनांदगांव जिले के प्रभारी मंत्री गजेंद्र यादव द्वारा 30 लाख सहयोग राशि की घोषणा की गई इसके पूर्व अपने सम्बोधन में उन्होंने राजपूत समाज के शौर्य गाथा और वीरता के बारे में कहा कि यदि सही में माना जाए तो जो आज हम सभी जय श्री राम भारत माता कि जय बोल रहे है न इसकी वजह इनमें महत्वपूर्ण भूमिका राजपूत समाज का रहा है अति विशिष्ट अतिथि के रूप में राजनांदगांव के पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने कहा मुझे गर्व होता है कि मैं शौर्य वीर महाराणा प्रताप के वंशज है मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के भक्त है इस अवसर पर हस्तशिल्प विकास कला बोर्ड की अध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त श्रीमती शालिनी राजपूत , राजनांदगांव भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल राजपूत , डोंगरगांव के स्थानीय जिला पंचायत, जनपद सदस्य, नगर पालिका के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।। कार्यक्रम में महासभा के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक भूपेंद्र सिंह चौहान सहित महासभा पूर्व अध्यक्ष ठाकुर उजियार सिंह पवार, ठाकुर होरी सिंह डौड़ की उपस्थिति कार्यक्रम का गौरव बढ़ाया।। अधिवेशन स्थल मंच से सम्माननीय जनों के विचारों में यूजीसी बिल का विरोध तथा महासभा के संस्थापक सदस्यों की सराहना तथा केंद्रीय कार्यकारिणी निर्णय की पुस्तिका प्रकाशन एवं महासभा के लिए बहुत ही महती योजना भूमि क्रय के संबंध में चर्चा हुई भी हुई अधिवेशन कार्यक्रम में स्थानीय पुलिस प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियो का सहयोग पमहत्वपूर्ण रहा जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हो सका।

 

 

Hot Topics

Related Articles