चिपरा में नंदी महराज जी का स्वास्थ्य खराब होने से निधन,समस्त ग्रामवासी की ओर से पूजा- पाठ कर विधि विधान से अंतिम संस्कार किया गया

चिपरा (हितेश डोंगरे)।आज दिनांक 8/4/2026 दिन बुधवार को समय 6.00 बजे ग्राम चिपरा में नंदी महराज जी का स्वास्थ्य खराब होने से निधन हो गया है। जिसकी जानकारी पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर श्री विश्वजीत दिल्लीवार को फोन के माध्यम से सरपंच श्री यशराम राणा के द्वारा निधन की जानकारी दिया गया, नंदी महराज जी की उम्र लगभग 18 वर्ष का था और चिपरा में लगभग 15 से 16 वर्ष के बाद निधन हो गया ।समस्त ग्रामवासी की ओर से बाजा गाजा के साथ गली भ्रमण पूजा पाठ कर विधि विधान से अंतिम संस्कार किया गया । अंतिम संस्कार में ग्राम पंचायत चिपरा के सरपंच श्री यशराम राणा उपसरपंच श्री गिरधारी राम राणा ग्राम प्रमुख उमेंदी राम कोमा ग्राम पटेल अंजोर सिंग अलेंद्र डोमार कौशिक पुनाराम ढालूराम कृपाल छतर सिंग कोमा ग्राम कोटवार कमल देव बरसागड़े संदीप कुमार साहू ग्राम के समस्त ग्रामीणों की उपस्थिति में अंतिम संस्कार किया गया।

Hot Topics

Related Articles