ASI ने केस की जानकारी मांगने पर जड़े 20 थप्पड़.. पीड़ित का कान सुन्न पड़ा, कहा – तेरा सब नेतागिरी निकाल दूंगा, जेल भेजने दी धमकी, हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अपने केस की जानकारी लेने पहुंचे पीड़ित पर ही ASI ने अपना गुस्सा उतार दिया। नाराज ASI दिनेश तिवारी ने पीड़ित से कहा कि, बड़ा नेता है, तेरा सब नेतागिरी निकाल दूंगा, तुझे जेल भिजवा दूंगा। पीड़ित ने कनपटी पर 15-20 थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। जिससे उसका कान सुन्न पड़ गया है…

इस मामले की शिकायत पर एसएसपी रजनेश सिंह ने एएसआई दिनेश तिवारी को निलंबित कर दिया है। साथ ही फरियादी की शिकायत पर उसी थाने में एएसआई के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। पीड़ित खुद को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का रिश्तेदार बताता है। मामला रनतपुर थाने का है।

दरअसल, रतनपुर के बनियापारा निवासी विनोद जायसवाल 12 अप्रैल को अपने पुराने परिवाद की जानकारी लेने थाने पहुंचा था। दोपहर करीब 2.30 बजे विनोद की मुलाकात एएसआई दिनेश तिवारी से हुई। विनोद ने अपने केस की जानकारी मांगी और जांच रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने का आग्रह किया। इसी बात पर एएसआई नाराज हो गया और मारपीट शुरू कर दी।

विनोद जायसवाल का आरोप है कि, एएसआई ने गाली-गलौज करते हुए 15-20 थप्पड़ जड़ दिए। घटना के समय थाने में बाकी स्टाफ भी मौजूद थे। मारपीट के दौरान एएसआई ने धमकी भी दी कि तू कितना बड़ा नेता है, तेरी नेतागिरी निकाल दूंगा, तुझे जेल भिजवा दूंगा। इस मामले में जांच रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने के एवज में एएसआई पर पैसे मांगने के भी आरोप लग रहे हैं।

एसएसपी ने एएसआई को किया सस्पेंड

इस घटना की जानकारी थाना प्रभारी और प्रशिक्षु आईपीएस अंशिका जैन को हुई, तब उन्होंने एसएसपी रजनेश सिंह को पूरी घटना की जानकारी दी। वहीं, पीड़ित ने भी इस मामले की शिकायत एसएसपी से की। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए एएसआई दिनेश तिवारी को तत्काल सस्पेंड कर जांच के आदेश दिए हैं।

Hot Topics

Related Articles