हाईटेक ऑनलाइन IPL सट्टा रैकेट का मास्टरमाइंड को राजनांदगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजनांदगांव।सांई ऐप बनवाकर सट्टे की ID बेचने वाला मुख्य फरार आरोपी नागपुर से गिरफ्तार*

👉 थाना बसंतपुर एवं साइबर सेल राजनांदगांव की संयुक्त कार्यवाही।

👉 मोहारा नाला के पास संचालित हाईटेक ऑनलाइन सट्टा रैकेट का पूर्व में खुलासा कर 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

👉 प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य आरोपी, जो सांई ऐप में सट्टा ID बनाकर बेचता था, को नागपुर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

👉 आरोपी सांई ऐप में सट्टा ID एवं पासवर्ड संचालित करने के बदले 5,000 से 10,000 रुपये तक वसूलता था।

👉 आरोपी पिछले लगभग 02 वर्षों से ऑनलाइन सट्टे के लिए सांई ऐप में ID एवं पासवर्ड संचालित करने का काम कर रहा था।

👤 *आरोपी का नाम*

सादिक खान, पिता – जानी मिया खान, उम्र – 34 वर्ष

निवासी – मानकापुर, पागल खाना चौक, थाना मानकापुर, जिला नागपुर (महाराष्ट्र)

पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव *सुश्री अंकिता शर्मा* के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो के मार्गदर्शन में साइबर सेल राजनांदगांव एवं थाना बसंतपुर की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 06.04.2026 को आईपीएल क्रिकेट सट्टे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए हाईटेक ऑनलाइन सट्टा रैकेट का खुलासा किया गया था।

इस दौरान आरोपी

1 वीरू प्रजापति

2 रूपेश पाण्डे

3 आयुष मेश्राम

4 मोहित देवांगन

5 लक्की देवांगन उर्फ नरेन्द्र देवांगन

6 मूलचंद प्रजापति

को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल, चार्जर, नगदी रकम एवं सट्टा पट्टी सहित लगभग 5,50,000 रुपये मूल्य की सामग्री जप्त कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था।

प्रकरण के मुख्य फरार आरोपी सादिक खान की लगातार पतासाजी की जा रही थी। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसके नागपुर में होने की पुख्ता सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक *सुश्री अंकिता शर्मा* के विशेष निर्देश पर थाना बसंतपुर एवं साइबर सेल राजनांदगांव की संयुक्त टीम गठित कर आरोपी की तलाश में रवाना किया गया।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी को नागपुर से हिरासत में लेकर राजनांदगांव लाया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सांई ऐप में सट्टा ID एवं पासवर्ड उपलब्ध कराने के नाम पर 5,000 से 10,000 रुपये तक लेता था

Hot Topics

Related Articles