चिपरा ( हितेश डोंगरे) !आज के विकसित कृषि संकल्प अभियान अंतर्गत ग्राम चिपरा में आयोजित हुआ जिसमें कृषि स्थाई समिति सभापति श्रीमती आशा आर्य मैडम, सरपंच यश राम राणा जी, उपसरपंच गिरधारी राम राणा जी, एवं पंच गण साथ ही विभागीय अधिकारियों में sado dondi पी के यदु,ado सी एल हिरवानी एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, उद्यान विकास अधिकारी, पशु चिकित्सा विभाग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्राकृतिक खेती, खरीफ धान एवं दलहन तिलहन की उन्नत किस्म की जानकारी, जैव उर्वरक के उपयोग से होने वाले लाभ एवं उपयोग का सही समय एवं तरीका,Dap के विकल्प, ई_ उर्वरक वितरण प्रणाली की जानकारी, BGA उत्पादन तकनीक एवं उपयोग विधि,agristak पंजीयन के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान किया गया।
साथ ही एलाइन डिपार्टमेंट के द्वारा अपने अपने विभाग की जानकारी प्रदान किया गया।
उद्यानिकी विभाग
पशुपालन विभाग।





