दाऊटोला और बरारमुंडी में अवैध रेत उत्खनन , नदी किनारे खाली मैदान में सैकड़ों ट्रिप डंप रेत

  •  रेत को मोटी रकम में अवैध परिवहन जारी

डोंगरगांव (घनश्याम साव)ग्रामीण क्षेत्र में बहने वाली शिवनाथ नदी के किनारे बसे ग्रामों में रेत निकासी की सामान्य विषय है लेकिन दोनों जिले के सरहदी ग्राम में नदी किनारे सैकड़ों ट्रिप रेत का भंडारण अधिकारियों और उनके अधीनस्थ काम करने वाले कर्मचारियों की सुस्ती या लापरवाही का बड़ा उदाहरण है. क्षेत्र ने नेताओं के संरक्षण में चल रहे इस गोरखधंधे की जानकारी तब लगी जब दो पत्रकार नदी में चल रहे अवैध रेत का कवरेज करने गए तो गांव के खाली मैदान में बड़ी मात्रा में अवैध रूप से रेत डंप किया गया है, जब मीडिया कर्मी अचानक इस क्षेत्र में पहुंच गए और नदी के रेत को पूरी तरह खाली कर चुके ट्रैक्टरों को मौके पर पकड़ा और उनके जानकारी ली. ग्राम बरारमुंडी और दाऊटोला ग्राम के बीच जंगल के मैदान में लगभग पचास से अधिक स्थलों पर सैकड़ों ट्रिप रेत डंप कर रखा गया है. सूत्रों की मानें तो गांव में प्रति ट्रिप के हिसाब से वसूली भी की जा रही है जबकि ग्राम पंचायतों को इसका कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है . अवैध रेत निकासी व परिवहन के मामले में छुटपुट कार्यवाही के अलावा कोई बड़ी कार्यवाही देखने नहीं मिलती जबकि इस मामले में पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत कार्यवाही कर एक बड़ा उदाहरण प्रस्तुत किया जाना चाहिए.

अधिकारियों की शह पर हो रहा है बड़ा खेल ?

बरारमुंडी, दाऊटोला, मोतीपुर, नादिया, मानिकपुर, धनगांव सहित अनेक ऐसे ग्राम हैं, जहाँ बेरोकटोक रेत की अवैध निकासी की जा रही है. नदियों का दोहन कर रेत निकासी का काम विगत कई दिनों से किया रहा है बावजूद इसके इतनी बड़ी मात्रा में रेत के अवैध कारोबार का प्रशासनिक शिकंजा नहीं कसा जा सका है, यह अधिकारियों की मंशा पर अनेक सवाल खड़ा करता है. नये जिला बनने के बाद मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में बैठे प्रशासनिक अधिकारियों को संवेदनशील मुद्दों पर त्वरित कार्यवाही करना चाहिए था लेकिन बरारमुंडी-दाऊटोला जैसे बड़े रेत खदानों में स्थानीय नेताओं के इशारों पर अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन बड़े बड़े वाहनों के माध्यम से किया जा रहा है. मौके पर पहुंचने के बाद रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन के संबंध में अं.चौकी तहसीलदार अनुरिमा टोप्पो को बताया गया तो उन्होंने यह मामला खनिज विभाग का कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया जबकि वे तत्काल कार्यवाही करने में सक्षम हैं और वे राजस्व की लगातार हो रही हानि और नदी के स्वरूप में परिवर्तन को लेकर उचित कदम उठाया जा सकता था.

ऐसे चलता है खेल-

शिवनाथ नदी के किनारे बसे बरारमुंडी से लेकर दाऊटोला तक अवैध रेत खदान का संचालन भाजपा के एक नेता के इशारों पर अंधाधुंध तरीके से उत्खनन और परिवहन किया जा रहा है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रात्रि में भारी मशीनरी से और दिन दहाड़े टे्क्टरों के माध्यम से नदी से रेत निकाला जा रहा है और आसपास के इलाकों और खाली मैदान,जंगल में इसे डंप कर रखा जा रहा है. प्रधानमंत्री आवास का बहाना बताते हुए हजारों ट्रिप रेत डंप कर लिया गया है. इस डंप रेत को मोटी रकम में बेचकर ये रेत माफिया बेतहाशा मुनाफा कमा रहे हैं. अवैध रूप संचालित रेत खदानों में रेत माफिया बकायदा मुरूम डालकर नदी में रैम्प बनाकर नदी के प्रवाह को बाधित कर रहे हैं.

शिवनाथ नदी की दुर्दशा –

स्थानीय भाजपा नेताओं और अन्य रेत माफियाओं व्दारा रेत के अंधाधुंध दोहन से क्षेत्र की जीवनदायनी शिवनाथ नदी की ऐसी दुर्दशा कर रखे हैं कि देखने के बाद सामान्य व्यक्ति भी कड़ी कार्यवाही की मांग करेगा. जहाँ आज जल संरक्षण के लिए नदियों और तालाबों की बचाने की मुहिम चलाई जा रही है, वहीं ये रेत माफिया नदियों को खाली कर पानी बेवजह बहा देते हैं और रेत का अंधाधुंध दोहन कर रहे हैं जिससे नदियों की दिशा भी बदल रही है और कटाव का क्षेत्र भी बढ़ रहा है. फिलहाल रेत माफियाओं व्दारा इस क्षेत्र के रेत को तेजी से खाली किया जा रहा है. अधिक मात्रा में रेत की उपलब्धता होने पर शासन-प्रशासन को गंभीरता से वैध खदान घोषित कर नीलाम किया जाना चाहिए सरकार के खजाने सहित पंचायत को इसका लाभ मिल सके.


 अम्बागढ़ चौकी जिले ग्राम दाऊटोला और बरारमुंडी में अवैध रेत उत्खनन और बड़ी मात्रा में डंप की शिकायत मिली है, तत्काल संज्ञान में लेकर आगे की कार्यवाही के लिए खनिज विभाग को भेजा जाएगा

– डॉ.हेमेन्द्र भुआर्य, एसडीएम अंबागढ़ चौकी


दाऊटोला में डंप रेत पर जप्त की कार्यवाही होगी,

अम्बागढ़ चौकी जिले के ग्राम दाऊटोला और बरारमुंडी में अवैध रेत उत्खनन और डंप रेत की शिकायत मिली है. अवैध रेत उत्खनन और डंप रेत पर नियमानुसार जांच कर राजस्व विभाग और खनिज विभाग की टीम के साथ मौके निरीक्षण जांच कर डंप रेत पर जप्त की कार्यवाही की जाएगी

 

– दीपक आनंद साहू

जिला खनिज अधिकारी चौकी मोहला मानपुर

Hot Topics

Related Articles