नगर पंचायत डोंगरगांव के इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी भवन में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन

डोंगरगांव। सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत नगर पंचायत डोंगरगांव के इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी भवन नगर पंचायत में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय ने शिविर में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय स्टॉलों में पहुंचकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शिविर में उपाध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक श्री भरत वर्मा, अध्यक्ष नगर पंचायत श्रीमती अंजू त्रिपाठी एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। उन्होंने विभागीय स्टॉलों में पहुंचकर योजनाओं के संबंध में जानकारी ली।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे। जहां वार्ड क्रमांक 1 से 6 तक के नागरिकों द्वारा 103 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें मांग से संबंधित 91 आवेदन एवं शिकायत से संबंधित 12 आवेदन शामिल थे। मौके पर 10 आवेदनों का निराकरण किया गया। सर्वाधिक आवेदन राजस्व विभाग अंतर्गत पट्टा एवं भूमिहीन कृषक मजदूर योजना के प्राप्त हुए। शिविर में उपाध्यक्ष नगर पंचायत श्री रोहित गुप्ता, पूर्व उपाध्यक्ष नगर पंचायत श्री गुलशन हिरवानी, श्री डीकेश साहू, दिना पटेल, श्री रामकुमार गुप्ता, श्री लक्ष्मी नारायण सेन, श्री कोमल साहू, श्री लीलाराम मंडलोई, श्री पुरूषोत्तम साहू, पद्मिनी ठाकुर, श्री राजेंद्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री श्रीकांत कोर्राम, तहसीलदार श्री कमल किशोर साहू, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री विनम्र जेमा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना, प्रदेश के उन बिजली उपभोक्ताओं के लिए वरदान साबित हो रही है जो आर्थिक परेशानियों के चलते बकाया बिजली बिलों के भुगतान के लिए परेशान हो रहे थे।

प्रदेश के संवेदनशील मुखिया श्री विष्णु देव साय की जनहितैषी पहल से प्रदेश के लाखों बिजली उपभोक्ता बिजली के बकाया बिलों का समाधान पाकर खुशहाली की ओर बढ़ रहे हैं ।

Hot Topics

Related Articles