असामाजिक तत्वों के विरुद्ध डोंगरगढ़ पुलिस की कार्यवाही

डोंगरगढ़।पुलिस अधीक्षक जिला राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री केसरी नंदन नायकके पर्यवेक्षण में थाना डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रात्रि अड्डेबाजी चेकिंग के दौरान फार्म हाउस में छह संदिग्ध व्यक्तियों को हुक्का के साथ पकड़ा गया।

◾पकड़े गए व्यक्तियों का विवरण निम्नानुसार है –

🔹1. विशाल यादव, पिता जग्गू यादव, उम्र 25 वर्ष, निवासी कोटा पारा

🔹2. बाबू विश्वकर्मा, पिता संजय विश्वकर्मा, उम्र 18 वर्ष, निवासी डोंगरगढ़

🔹3. भूपेंद्र नायक, पिता विनोद नायक, उम्र 23 वर्ष, निवासी महावीर पारा डोंगरगढ़

🔹4. रोहन यादव, पिता सुखलाल यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी डोंगरगढ़

🔹5. दक्ष ठाकुर, पिता दीपक ठाकुर, उम्र 20 वर्ष, निवासी कुम्हार पारा डोंगरगढ़

🔹6. तारन निषाद, पिता हीरालाल निषाद, उम्र 18 वर्ष, निवासी खुटा पारा डोंगरगढ़

घटना का संक्षिप्त विवरण

रात्रि में अड्डेबाजी चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा एक फार्म हाउस में दबिश दी गई, जहां उपरोक्त छह व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में हुक्का का सेवन करते पाए गए। मौके पर कार्रवाई करते हुए सभी के विरुद्ध कोटपा एक्ट के तहत वैधानिक एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई ।

डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु असामाजिक तत्वों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। ‎ ‎

 

 

Hot Topics

Related Articles