मनगटा रिसार्ट मे राजनांदगाव सोमनी पुलिस द्वारा अचानक की गयी छापेमारी  

*⁕ साथ ही शराब सेवन करने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले ढाबा संचालक पर की गयी कार्यवाही।*

*⁕ सार्वजनिक स्थान में शराब सेवन करने वालो पर की गयी वैधानिक कार्यवाही।*

*⁕ 170 बीएनएसएस के तहत किया गया गिरफतार।*

*⁕ साथ ही शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले पर की गयी कार्यवाही।*

पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा (भा0पु0से0) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अलेक्जेंण्डर किरो के पर्यवेक्षण में अपराधों के रोकथाम व नियंत्रण तथा काननू व शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु नशे के खिलाफ चलाए जा रहे सतत अभियान कार्यवाही के तहत थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक अरूण कुमार नामदेव के नेतृत्व में थाना सोमनी पुलिस की टीम गठित कर दिनांक 10.05.2026 के रात्रि में मनगटा क्षेत्र अंतर्गत स्थित रिसाॅर्ट में औचक छापेमारी कार्यवाही किया गया कार्यवाही दौरान ग्राम झूराडबरी *मेपल रिसाॅर्ट* के पास आम जगह में शराब पी रहे-

(01) अभिषेक पाण्डे पिता अरविन्द कुमार पाण्डे उम्र 25 साल निवासी 57 डी रूआबांधा सेक्टर भिलाई थाना नेवई जिला दुर्ग छ0ग0

(02) अंकुश कुमार पिता अरूण उम्र 20 साल निवासी आदर्श नगर ओवरब्रिज के निचे थाना डोंगरगढ जिला राजनांदगांव एवं 04 युवती के विरूद्ध 36(च) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया एवं वाद विवाद कर रहे अभिषेक पाण्डे को प्रतिबंधित करने धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर माननीय एसडीएम न्यायालय राजनांदगांव के समक्ष पेश किया गया।

इसी तारतम्य में ग्राम देवादा *वीरजी द ढाबा* के संचालक दलप्रीत सिंह पिता कुलवंत सिंह उम्र 40 साल निवासी विरजी ढाबा ग्राम देवादा थाना सोमनी जिला राजनांदगांव छ0ग0 द्वारा अपने ढाबा शराब सेवन करने की सुविधा उपलब्ध कराते पाए जाने पर धारा 36(सी) आबकारी एक्ट की कार्यवाही किया गया तथा प्रतिबंधित करने धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफतार कर माननीय एसडीएम न्यायालय राजनांदगांव के समक्ष पेश किया गया।

कार्यवाही के दौरान शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले मो0सा0 क्रमांक सीजी 24 वाय 4887 के चालक गुलाब चंद्राकर पिता पुनितराम चंद्राकर उम्र 36 साल निवासी ग्राम गोडेला थाना अर्जुन्दा बालोद छ0ग0 के विरूद्ध धारा 185 एमव्ही एक्ट की कार्यवाही किया गया है।

Hot Topics

Related Articles