राजनांदगांव । कार्यपालन अभियंता संभाग छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी लिमिटेड श्री कौशलेन्द्र पाण्डे ने सोमनी उपकेन्द्र में कर्तव्य अवधि में शराब पाeर्टी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के संबंध में उप संभाग सोमनी में पदस्थ लाईन सहायक श्रेणी-दो श्री ललेश्वर दास साहू को कारण बताओ सूचना जारी किया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार सोमनी उपकेन्द्र में 16 मई 2026 को रात्रि में कर्तव्य अवधि के दौरान लाईन सहायक श्रेणी-दो श्री ललेश्वर दास साहू एवं आउटसोर्सिंग ठेका कर्मचारी श्री धनेश देशमुख शराब पार्टी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। यह कृत्य गंभीर कदाचरण की श्रेणी में आता है। जिससे कंपनी की छवि धूमिल हुई है। यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा का उल्लंघन है। नियम के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए एक वार्षिक वेतन वृद्धि या गतिरोध भत्ता असंचयी प्रभाव से अवरूद्ध करने प्रस्तावित किया गया है। इस संबंध में लाईन सहायक श्रेणी-दो श्री ललेश्वर दास साहू को 15 दिवस के भीतर उचित माध्यम से कार्यालय में बचाव कथन व प्रतिउत्तर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है। समय सीमा में सुसंगत स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होने पर एकपक्षीय निर्णय लेते हुए प्रस्तावित दण्ड अधिरोपित कर दिया जाएगा।





