राजनांदगांव: नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम व उप निर्वाचन के लिए मतदान दलों की हुई रवानगी

राजनांदगांव । राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम व उप निर्वाचन के लिए आज शासकीय आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल से मतदान केंद्रों के लिए मतदान दलों की रवानगी हुई। सभी मतदान दलों को मतदान के सुचारू संचालन के लिए प्रशिक्षण दिया गया है और सामग्री लेकर वे रवाना हो रहे हैं। नगर पंचायत घुमका के लिए 15 मतदान केन्द्र हैं। 1 अध्यक्ष एवं 15 पार्षद पद के निर्वाचन होगा। नगर पंचायत घुमका अंतर्गत कुल 3209 मतदाता हैं। जिसमें पुरुष 1579, महिला 1630 मतदाता हैं।

वहीं जनपद पंचायत डोंगरगांव क्षेत्र क्रमांक 5 अंतर्गत कुल मतदान केंद्र 11 हैं। जिसमें कुल मतदाता 4882 है एवं पुरुष मतदाता 2452, महिला मतदाता 2430 है। 1 जनपद सदस्य के लिए निर्वाचन होगा। जनपद पंचायत राजनांदगांव अंतर्गत 1 सरपंच 2 पंच के लिए निर्वाचन होगा। जनपद पंचायत राजनांदगांव अंतर्गत कुल मतदान केंद्र – 5 है। मतदाताओं की कुल संख्या 1550 है। जिसमें पुरुष मतदाता 793, महिला मतदाता 757 है। उल्लेखनीय है कि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन अंतर्गत 1 जून 2026 को सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक मतदान किया जाएगा तथा मतदान के पश्चात मतदान केन्द्र पर की जाने वाली मतगणना की जाएगी। 4 जून को नगरीय निकाय की मतगणना की जाएगी।

Hot Topics

Related Articles